Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-alerts-57/एमडीजी-भुखमरी-के-आंकड़ों-पर-सरकारी-रिपोर्टों-की-चुप्पी--9802.html"/> चर्चा में.... | एमडीजी--- भुखमरी के आंकड़ों पर सरकारी रिपोर्टों की चुप्पी ! | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

एमडीजी--- भुखमरी के आंकड़ों पर सरकारी रिपोर्टों की चुप्पी !

बीते पच्चीस सालों में गरीबों की तादाद घटकर आधी हुई या नहीं इसे परखने के लिए सार्वजनिक रुप से बहुत से आंकड़े मौजूद हैं लेकिन यही बात भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या को घटाकर आधा करने के सहस्राब्दि विकास लक्ष्य के बारे में दावे के साथ नहीं कही जा सकती.

 

वजह है, नवीनतम नेशनल फैमिली हैल्थ सर्वे-4 और ड्रिस्ट्रिक्ट लेवल हाऊसहोल्ड एंड फैमिली सर्वे-4 में 3 साल से कम उम्र के कुपोषित(अंडरवेट) बच्चों की आनुपातिक संख्या के बारे में सूचना का ना होना. ये सर्वेक्षण क्रमशः 2015-16 और 2012-13 में कराये गये.

 

यहां तक कि जारी करने में हो रही देरी को लेकर चर्चा का विषय बने रैपिड सर्वे ऑन चिल्ड्रेन(2013-14) में भी 3 साल से कम उम्र के कुपोषित(अंडरवेट) बच्चों की आनुपातिक संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

 

ऊपर बताये गये इन तीनों सर्वेक्षणों में हालांकि 5 साल या इससे कम उम्र के बच्चों के पोषण की स्थिति के निर्धारण के लिए कुछ सूचकांक जैसे वेस्टिंग(लंबाई के मुकाबले दुबला-पतला होना), स्टंटिंग( उम्र के मुकाबले कद का छोटा होना) और अंडरवेट( उम्र के लिहाज से दुबला-पतला होना) से संबंधित आंकड़े दिए गए हैं लेकिन तीन साल या इससे कम उम्र के आयु-वर्ग के लिए उपर्युक्त सर्वेक्षणों में यह जानकारी मौजूद नहीं है.

 

गौरतलब है कि पहले के तीन नेशनल फैमिली हैल्थ सर्वे में, जो क्रमशः 1992-93, 1998-99 और 2005-06 में करवाये गये, 3 साल और इससे कम उम्र के कुपोषित(अंडरवेट) बच्चों की आनुपातिक संख्या के बारे में जानकारी दी गई थी.

 

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों के बारे में जारी इंडिया कंट्री रिपोर्ट(2015) में पूर्ववर्ती नेशनल फैमिली हैल्थ सर्वे के आधार पर कहा गया है कि साल 1998-99 से 2005-06 के बीच 3 साल या इससे कम उम्र के कुपोषित(अंडरवेट) बच्चों की संख्या में 3 प्रतिशत( 43 प्रतिशत से घटकर 40 प्रतिशत) की कमी आई है. घटती के इसी रुझान के आधार पर सरकार का अनुमान है कि तीन साल या इससे कम उम्र के कुपोषित(अंडरवेट) बच्चों की संख्या में 2015 तक 33 प्रतिशत यानी निर्धारित लक्ष्य(26 प्रतिशत) से ज्यादा की कमी आयेगी.

 

नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अभाव में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि देश में तीन साल या इससे कम उम्र के कुपोषित(अंडरवेट) बच्चों की आनुपातिक संख्या ठीक-ठीक कितनी है.

 

इस कथा के विस्तार के लिए कृपया निम्नलिखित लिंक देखें--

 

District Level Household and Facility Survey-4 (2012-13), Ministry of Health and Family Welfare, https://nrhm-mis.nic.in/SitePages/DLHS-4.aspx 

National Family Health Survey-4 (2015-16), Ministry of Health and Family Welfare and International Institute of Population Sciences,http://rchiips.org/nfhs/factsheet_NFHS-4.shtml 

National Family Health Survey-3 (2005-06), Ministry of Health and Family Welfare and International Institute of Population Sciences,http://rchiips.org/nfhs/report.shtml 

Statistical Year Book (India) 2016, Ministry of Statistics and Programme Implementation, please click here to access 

Chapter 45: Millennium Development Goals in Statistical Year Book (India) 2016, Ministry of Statistics and Programme Implementation, pleaseclick here to access

MDG India Country Report 2015, Ministry of Statistics and Programme Implementation, please click here to access 

India Health Report: Nutrition 2015 by Public Health Foundation of India, Transform Nutrition and UK Aid, please click here to access
 

Rapid Survey on Children 2013-14 (provisional data), Ministry of Women and Child Development, please click here to access

 

One-third of West Bengal kids stunted & underweight, informs NFHS-4, please click here to access
 

Doubts over Maharashtra's Nutritional Progress? please click here to access


IFPRI report shows under-nutrition has fallen, please click here to access 

Child Malnutrition declining, though not fast enough, please click here to access 

MDGs: A neglected agenda for inclusiveness, please click here to access 

India's MDG Score Card: Glass Half Full or Half Empty?, please click here to access 

Suppression of Child Malnutrition Survey Data to Shield Gujarat -Amit Sengupta, Newsclick.in, 9 July, 2015, please click here to access