Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/50-हजार-की-भीड़-के-सामने-बिलखते-हुए-मरा-किसान-तमाशा-देखते-रहे-लोग-4797.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | 50 हजार की भीड़ के सामने बिलखते हुए मरा किसान, तमाशा देखते रहे लोग | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

50 हजार की भीड़ के सामने बिलखते हुए मरा किसान, तमाशा देखते रहे लोग

नई दिल्ली। भाजपा मुख्यालय अशोका रोड पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले धरना दे रहे किसानों में एक की मौत हो गई।


 

धरना दे रहे किसान मध्य प्रदेश में गिरफ्तार किसानों की तत्काल रिहाई की मांग कर रहे थे। लगभग 50 हजार किसान शुक्रवार सुबह जंतर-मंतर रोड पर एकत्रित हुए और मध्य प्रदेश के अन्नूपुर जिले में किसानों की गिरफ्तारी का विरोध करने लगे।


 

किसान शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा किए जा रहे जबरन भूमि अधिग्रहण का भी विरोध और भूमि अधिग्रहण मामले में उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर के भोरा कालान के रहने वाले किसान करतार सिंह की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और कड़ी धूप की वजह से मौत हो गई।


 

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था और वाटर कैनन की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन किसानों की प्यास बुझाने के लिए वाटर टैंकर्स उपलब्ध नहीं थे।


 

धरने में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के किसान उपस्थित थे। किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने किसान नेताओं से बात की, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। परिणामस्वरूप किसानों ने धमकी दी कि वे अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रखेंगे।