Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/india-has-suffered-573-disasters-related-to-extreme-weather-in-the-last-51-years-138377-people-lost-their-lives-.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | भारत में 51 वर्षों के दौरान चरम मौसम से जुड़ी 573 आपदाओं में 138,377 लोगों ने अपनी जान गंवाई | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

भारत में 51 वर्षों के दौरान चरम मौसम से जुड़ी 573 आपदाओं में 138,377 लोगों ने अपनी जान गंवाई

डाउन टू अर्थ, 23 मई 

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने पिछले 51 वर्षों का आंकड़ा जारी करते हुए जानकारी दी है कि 1970 से 2021 के बीच भारत में जलवायु से जुड़ी 573 चरम आपदाएं जैसे बाढ़, सूखा, तूफान, लू, भीषण गर्मी, भूस्खलन और दावाग्नि की वजह से 138,377 लोगों ने अपनी गंवाई है। 

डब्ल्यूएमओ द्वारा यह जानकारी हर चार वर्षों में होने वाली विश्व मौसम विज्ञान कांग्रेस में जारी किए जाते हैं। यह कांग्रेस 22 मई 2023 से जेनेवा में शुरू हो चुकी है। इस कांग्रेस में अगले चार वर्षों में 2027 तक दुनिया के हर इंसान को इन आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए शुरुआती वार्निंग सिस्टम के दायरे में लाने के लिए कार्रवाई में तेजी लाने की बात की है। इसको लेकर उच्चस्तरीय वार्ता शुरू हो गई है।     

इस मौके पर विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट में न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर में पिछले 51 वर्षों में आई चरम मौसमी घटनाओं और उनके प्रभावों का लेखा-जोखा प्रकाशित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 51 वर्षों में दुनिया भर में जलवायु से जुड़ी करीब 11,778 चरम मौसमी घटनाओं ने दुनिया को अपना निशाना बनाया है।

इन आपदाओं में अब तक करीब 20,87,229 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही आपदाओं ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को करीब 356 लाख करोड़ रुपए (4.3 लाख करोड़ डॉलर) की चोट पहुंचाई है। इस बारे में डब्ल्यूएमओ का कहना है कि जलवायु में आते बदलावों और वैश्विक तापमान में होती वृद्धि के चलते यह चरम मौसमी घटनाएं कहीं ज्यादा प्रबल हो चुकी हैं। हालांकि समय पूर्व चेतावनी प्रणालियों के बेहतर होने से लोगों की जानमाल की हानि को कम करने में मदद मिली है।
पूरी खबर- डाउन टू अर्थ