Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/mnrega-daily-wage-revised-as-kerala-and-lakshya-dweep-get-zero-rupee-and-rajasthan-only-one-rupee-hike.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | केरल और लक्षद्वीप में शून्य तो राजस्थान में बढ़ी सिर्फ 1 रुपए मनरेगा मजदूरी | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

केरल और लक्षद्वीप में शून्य तो राजस्थान में बढ़ी सिर्फ 1 रुपए मनरेगा मजदूरी

-गांव कनेक्शन, 

केन्द्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए न्यूनतम मजदूरी की घोषणा कर दी है। 15 मार्च को ग्रामीण विकास मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार केरल और लक्षद्वीप में एक भी पैसे की बढ़ोतरी नहीं की गई है जबकि राजस्थान में सिर्फ एक रुपए मनरेगा मजदूरी बढ़ाई गई है। राजस्थान में अब तक मनरेगा (NREGA) में अकुशल मजदूरों की मजदूरी 220 रुपए तय थी जो एक अप्रैल से 221 रुपए दी जाएगी। जबकि उत्तर प्रदेश में 3 रुपए बढ़कर मजदूरों को 204 रुपए मिलेंगे। सभी राज्यों की बात करें तो मजदूरी में एक रुपए से लेकर 23 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। राजस्थान इस बढ़ोतरी के मामले में देश में सबसे पीछे है। प्रदेश में मनरेगा मजदूरों को यहां के निर्माण मजदूरों से भी कम मजदूरी मिल रही है। राजस्थान में अकुशल मजदूरी 225 रुपए है। सबसे ज्यादा मजदूरी मेघालय में (23 रुपए) बढ़ाई गई है। यहां अब तक मनरेगा में काम करने वाले अकुशल मजदूरों को 203 रुपए मजदूरी मिल रही थी, जो अगले वित्तीय वर्ष से 226 रुपए हो जाएगी।

पूरी रपट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.