Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/mog-episode-2021-slight-improvement-in-delhi-air-quality-in-up-city-still-severe-80079.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | स्मॉग एपिसोड 2021 : दिल्ली में मामूली सुधार, यूपी के शहsर की हवा अब भी गंभीर | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

स्मॉग एपिसोड 2021 : दिल्ली में मामूली सुधार, यूपी के शहsर की हवा अब भी गंभीर

-डाउन टू अर्थ,

पटाखों के प्रदूषण का संकट एनसीआर में अब तक बरकरार है। वहीं, इस बीच पंजाब-हरियाणा में इस बार देरी से की जा रही धान की कटाई के बाद सघन तरीके से पराली जलाने का काम जारी है। 3 नवंबर, 2021 को दिल्ली की हवा में पराली प्रदूषण जहां 10 फीसदी था वहीं, 7 नवंबर तक यह 46 फीसदी पहुंच गया। 

पराली संकट को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नजदीकी राज्यों से बातचीत की गुहार लगाई है। इस मुद्दे ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ लिया है। हालांकि, जैसा मौसम की केंद्रीय एजेंसियां अनुमान लगा रही थीं कि तेज हवाएं 7 तारीख के बाद प्रदूषकों के बिखरने का मौका दे सकती हैं, वैसा परिणाम मिलना शुरू हुआ है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक 24 घंटे के औसत एक्यूआई के तहत 7 नवंबर, 2021 तक दिल्ली का एक्यूआई गंभीर श्रेणी (428) में था। जबकि 8 नवंबर की सुबह 7 बजे तक एक्यूआई में सुधार दर्ज किया गया है।  

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी से लुढ़ककर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 10 शहर व हरियाणा के दो शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अब भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।

यूपी के 10 और हरियाणा के 2 शहर गंभीर श्रेणी में मौजूद : -

सीपीसीबी के मुताबिक 8 नवंबर, 2021 की सुबह एक्यूआई 

शहर    एक्यूआई    श्रेणी
आगरा    451    गंभीर
बागपत    415    गंभीर
बल्लभगढ़ (हरियाणा)    403    गंभीर
बुलंदशहर    402    गंभीर
फिरोजाबाद    462    गंभीर
गाजियाबाद    431    गंभीर
हापुड़    422    गंभीर
जींद (हरियाणा)    418    गंभीर
कानपुर    426    गंभीर
मेरठ    405    गंभीर
नोएडा    404    गंभीर
वृंदावन    464    गंभीर

पूरी रपट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.