Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/the-hottest-february-since-1901-how-much-impact-on-wheat-mustard-production-.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | 1901 के बाद फरवरी में पड़ी इतनी गर्मी, गेहूं, सरसों की पैदावार पर क‍ितना असर? | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

1901 के बाद फरवरी में पड़ी इतनी गर्मी, गेहूं, सरसों की पैदावार पर क‍ितना असर?

इंडियास्पेंड, 17 मार्च

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 250 क‍िलोमीटर दूर ज‍िला भदोही के सुर‍ियावां में रहने वाले क‍िसान प्रमोद कुमार शुक्‍ला गेहूं की फसल देखकर परेशान हैं। उन्‍होंने इस साल 50 बीघा खेत (12.50 एकड़) में गेहूं लगाया है। लेकिन फसल की बदलती रंगत ने उनके चेहरे का रंग बदल दिया है।

“कम से कम 35 साल से गेहूं की खेती कर रहा हूं। धान और गेहूं ही होता है हमारे क्षेत्र में। लेकिन इससे पहले फरवरी में कभी इतनी गर्मी नहीं देखी थी। दाने ब‍िना पके ही सूख रहे हैं। बाल‍ियों का रंग झुलसा सा द‍िख रहा। प‍िछले साल मार्च में तापमान बहुत ज्‍यादा था ज‍िसने हमें नुकसान पहुंचाया था। और अब इस साल भी हालात वैसे ही लग रहे।” 55 साल के प्रमोद कहते हैं।

भारत मौसम व‍िज्ञान व‍िभाग के अनुसार फरवरी 2023 में अध‍िकतम तापमान 29.66 डिग्री सेल्सियस (ºC), मिनिमम 16.37ºC और औसत तापमान 23.01ºC रहा जबकि 1981-2010 की अवधि के अनुसार ये तापमान क्रमश: 27.80 ºC, 15.49 ºC और 21.65 ºC था। व‍िभाग ने अपनी र‍िपोर्ट में बताया क‍ि पूरे भारत में फरवरी 2023 के दौरान औसत अधिकतम तापमान 1901 के बाद से सबसे अधिक 29.66 ºC रहा और इसने 29.48 ºC के पहले के उच्चतम रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो फरवरी 2016 में था
पूरी खबर- इंडियास्पेंड