Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/आबादी-7-अरब-हिंदुस्तान-से-4764-किमी-दूर-पैदा-हुआ-सात-अरबवां-बच्चा-4078.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | आबादी 7 अरब: हिंदुस्तान से 4764 किमी दूर पैदा हुआ सात अरबवां बच्चा | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

आबादी 7 अरब: हिंदुस्तान से 4764 किमी दूर पैदा हुआ सात अरबवां बच्चा

लंदन. दुनिया का सात अरबवां बच्चा हिंदुस्तान में नहीं, बल्कि 4764 किलोमीटर दूर मनीला में पैदा हुआ है। इसके साथ ही संयुक्‍त राष्‍ट्रसंघ ने घोषणा कर दी है कि दुनिया की आबादी सात अरब हो गई है। संयुक्त राष्ट्र ने यह भी कहा है कि विश्व की जनसंख्या सन 2100 तक 10 अरब तक पहुंच सकती है। इस दौरान जन्मदर में अनुमान से अलग, जरा भी वृद्धि हुई तो यह 15 अरब तक हो जाएगी।
 
 31 अक्टूबर को सात अरबवें बच्चे के जन्म लेने से पहले जारी 126 पेज की द स्टेट ऑफ वर्ल्‍ड पॉपुलेशन 2011 रिपोर्ट में यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) ने चेताया है कि भविष्य में दुनिया की बढ़ती जनसंख्या गरीबी को कम करना और पर्यावरण की सुरक्षा एक चुनौती होगी।
 
यूएनएफपीए के कार्यकारी निदेशक बी ऑसोतिमेहिन ने कहा कि विश्व समुदाय को सात अरबवें बच्चे के जन्म के अवसर पर युवाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए निवेश बढ़ाना चाहिए। इस दिशा में अभी उठाया गया कदम भविष्य में स्वास्थ्य, स्थिरता और समृद्धि की स्थिति या असमानता, आर्थिक संकट और पर्यावरण के संकट की स्थिति को निर्धारित करेगा।
 
 
सन 1000 में दुनिया की आबादी करीब 40 करोड़ थी। साल 1800 में आबादी एक अरब हुई। पिछले 40 साल में दुनिया की आबादी 350 करोड़ से करीब 700 करोड़ हो गई है। दुनिया में हर सेकंड पांच बच्‍चों का जन्‍म होता है और दो व्‍यक्ति की मौत होती है। 
 
31 अक्‍टूबर, 2011 को 350000 बच्‍चों का जन्‍म होना है। इनमें करीब 75000 भारत में होंगे। सबसे ज्‍यादा आबादी वाले देश चीन में इस तारीख को 46000 और नाइजीरिया में 17000 बच्‍चे जन्‍म लेंगे। 

 

देखिए समय के साथ किस रफ्तार से बढ़ती गई आबादी  

 

100 करोड़ - 1804

200 करोड़ - 1927 (123 साल में जनसंख्या १०० करोड़ बढ़ी)

300 करोड़-  1959 (32 साल में जनसंख्या १०० करोड़ बढ़ी)

400 करोड़- 1974  (16 साल में जनसंख्या १०० करोड़ बढ़ी)

500 करोड़- 1987  ( 13 साल में जनसंख्या १०० करोड़ बढ़ी) 

600 करोड़- 1999  ( 12 साल में जनसंख्या १०० करोड़ बढ़ी)

700 करोड़- 2011  ( 12 साल में जनसंख्या १०० करोड़ बढ़ी)