Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/इजराइल-की-मदद-से-भारत-में-होगी-बारिश-खर्च-होंगे-12-करोड़-विनोद-यादव-5050.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | इजराइल की मदद से भारत में होगी बारिश, खर्च होंगे 12 करोड़- विनोद यादव | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

इजराइल की मदद से भारत में होगी बारिश, खर्च होंगे 12 करोड़- विनोद यादव

मुंबई। मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाले जलाशय परिसर में इस वर्ष अब तक संतोषजनक बारिश न होने की वजह से गुरुवार को मुंबई मनपा ने भातसा और वैतरणा जलाशय क्षेत्र में कृत्रिम बारिश कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 12 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।



 

मुंबई मनपा आयुक्त सिताराम कुंटे ने बताया कि कृत्रिम वर्षा 1 से 30 सितंबर के बीच कराई जायेगी। इस काम में इजराइल की कंपनी निकोरेट की मदद ली जायेगी। उन्होंने बताया कि ठाणे जिले में स्थित भातसा और वैतरणा जलाशय क्षेत्र में करीब 12 से 15 दिन तक कृषिम वर्षा कराये जाने की योजना है।



 

बता दें कि 2009 में भी मुंबई मनपा ने कृत्रिम बारिश इजराइल की कंपनी की मदद से कराया था। परंतु लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च किये जाने की वजह से वह प्रयोग पूरी तरह सफल नहीं हुआ हुआ था।



 

उल्लेखनीय है कि मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाले मोकसागर झील को छोड़ कर अब तक अप्पर वैतरणा, भातसा और तानसा में से किसी भी जलाशय परिसर में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। जिसकी वजह से मुंबई मनपा ने शहर में लागू 10 प्रतिशत पानी कटौती को बढ़ा कर 15 सितंबर तक कर दिया है।