Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/उत-तर-भ-रत-म-श-तलहर-क-प-रक-प-ज-र-ब-र-श-क-आस-र.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, बारिश के आसार | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, बारिश के आसार

कार्बनकॉपी, 19 जनवरी

उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। राजधानी दिल्ली में इस महीने यह शीतलहर का आठवां दिन दर्ज किया गया, जो पिछले लगभग 12 सालों का रिकॉर्ड है। 

वहीं चिल्लई कलां से जूझते जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर में -4.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में -11.7 डिग्री सेल्सियस, और कुपवाड़ा में -6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान के भी कुछ शहरों में तापमान शून्य से नीचे रहा।
पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी नीचे दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों के लिए ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ होता है कि संबंधित अधिकारी मौसम में बदलाव के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति के लिए “तैयार रहें”, वहीं ‘येलो अलर्ट’ का मतलब है कि मौसम तेजी से बदल सकता है, इसके लिए सतर्क रहें।
पूरी ख़बर- कार्बनकॉपी