Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/झारखण्ड-में-भयावह-हो-चला-है-जल-संकट-3262.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | झारखण्ड में भयावह हो चला है जल संकट | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

झारखण्ड में भयावह हो चला है जल संकट

रांची. पूरे राज्य में गर्मी दस्तक दे रही है। इसके साथ ही पूरा राज्य गंभीर पेयजल संकट की ओर बढ़ रहा है। अभी तक सरकार ने शहरी जलापूर्ति के लिए कोई एक्शन प्लान भी नहीं बनाया है।
हालांकि सरकार ने ग्रामीण पेयजल के लिए 13 करोड़ की योजना मंजूर की है, जिसके तहत हर पंचायत में दो डीप बोरिंग की जानी है।

मगर शहर के लिए अभी तक कोई प्लान नहीं बन सका है। कम से कम 16-17 जिलों में स्थिति भयावह हो चली है। जमशेदपुर का सीतारामपुर डैम सूख चुका है। डैम में स्वर्णरेखा नदी से पानी पंपिग कर काम चलाया जा रहा है।

नन कंपनी क्षेत्र में डिमना डैम से सप्लाई की जा रही है। हजारीबाग का छड़वा डैम भी सूख गया है। इससे जलापूर्ति ठप है। चतरा के हीरू डैम से भी महज मार्च तक ही जलापूर्ति संभव है। पलामू, गढ़वा में पानी पाताल में चला गया है। कोयल नदी सूख गई है।

रांची, चतरा, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, गिरिडीह, धनबाद आदि जिलों में पानी की राशनिंग हो रही है। संथाल परगना की भी स्थिति खराब हो चली है। लातेहार में लोगों को पानी नहीं के बराबर मिल रहा है। गढ़वा में जलापूर्ति ठप हो गई है।

लोहरदगा में फरवरी के अंत ही सप्लाई संभव है। पाकुड़ व दुमका में डीप बोरिंग ही सहारा बच गया है। दुमका व गोड्डा में जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है। संथाल पगरना के पाकुड़, साहिबगंज, दुमका, गोड्डा व जामताड़ा में नदियों को जेसीबी मशीन से खोदकर पानी एकत्र किया जा रहा है। महज 25 से 30 फीसदी को ही पानी मिल रहा है।
विज्ञापन