Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/दस-साल-में-दोगुनी-हुई-गाजियाबाद-की-आबादी-4059.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | दस साल में दोगुनी हुई गाजियाबाद की आबादी | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

दस साल में दोगुनी हुई गाजियाबाद की आबादी

बढ़ते शहरीकरण का असर उत्तर प्रदेश के महानगरों पर सबसे ज्यादा पड़ा है। पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो गाजियाबाद और लखनऊ की आबादी में भारी बढ़ोतरी हुई है। गाजियाबाद की आबादी इन 10 वर्षो में 13.90 लाख बढ़ी है तो लखनऊ की जनसंख्या में 6.5 लाख का इजाफा हुआ है। गाजियाबाद देश का ऐसा पहला महानगर है जिसकी आबादी इन दस सालों में दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ी है।
 
भारत के पंजीयक एवं जनसंख्या आयुक्त कार्यालय ने 2011 की जनगणना में महानगरों के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार 2001 में उत्तर प्रदेश में सिर्फ छह महानगर लखनऊ, आगरा, मेरठ, कानपुर, वाराणसी तथा इलाहाबाद की आबादी दस लाख या इससे ज्यादा थी। लेकिन इस बार इनमें एक और शहर गाजियाबाद भी शामिल हो गया। रोचक यह है कि गाजियाबाद की आबादी 2001 में सिर्फ 9.68 लाख थी जो 23.58 लाख हो चुकी है। इसी प्रकार लखनऊ दूसरा ऐसा शहर है, जो सबसे तेजी से बढ़ रहा है। अन्य महानगरों की बात करें तो आगरा की आबादी करीब चार लाख बढ़ी है। कानपुर में आबादी बढ़ने की रफ्तार अपेक्षाकृत थोड़ी कम दो लाख रही। कमोबेश यही स्थिति वाराणसी की है। अन्य महानगरों के मुकाबले इलाहाबाद और मेरठ में आबादी अपेक्षाकृत कम बढ़ी है।

उत्तर प्रदेश में दस लाख से ज्यादा आबादी वाले महानगर
महानगर  आबादी (2001)  आबादी (2011)

गाजियाबाद  9,68,521   23,58,525
लखनऊ  22,45,509   29,01,474  
कानपुर  27,15,555   29,20,067
आगरा  13,31,339   17,46,467
वाराणसी  12,03,961   14,35,113
मेरठ   12,61,716   14,24,908
इलाहाबाद  10,42,229   12,16,719