Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/दिल्ली-उनका-परदेस-हमंत-शर्मा-4217.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | दिल्ली उनका परदेस - हमंत शर्मा | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

दिल्ली उनका परदेस - हमंत शर्मा

जनसत्ता 15 दिसंबर, 2011:  पिताश्री ठीक होकर बनारस लौट गए हैं। मैं उन्हें दिल्ली में उतने ही दिन रोक पाया जब तक वे बिस्तर पर थे। उनका दिल सामान्य आदमी से आधा धड़क रहा था। इस कारण शरीर के दूसरे हिस्से में खून और आॅक्सीजन की आपूर्ति काफी कम थी। डॉक्टरों ने उनके दिल में पेसमेकर लगाया। वे ठीक होते ही एक रोज भी यहां नहीं रुके। लौट गए बनारस। इस दलील के साथ कि ‘मेरो मन अनत कहां सुख पावे। जैसे उड़ि जहाज को पंछी पुनि जहाज पर आवै’! वे दिल्ली आना नहीं चाहते थे। कहते आए हैं- ‘यह भी कोई शहर है। सत्ता के लिए षड््यंत्रों का शहर। शोहरत के पीछे भागते लोग। वहीं काशी। राग और विराग का शहर। जहां लोग मोक्ष के लिए शरीर तक छोड़ देते हैं। एक फक्कड़ मस्ती के साथ। और यहां अनंत लिप्सा की न थकने वाली होड़ जारी है।’ डॉक्टरों की सलाह के बावजूद पिताश्री इलाज के लिए दिल्ली आने में ना-नुकुर कर रहे थे। इस उम्र में कोई काशी छोड़ता है! उनके इस हठ की एक दूसरी वजह भी देखता हूं। बनारस का एक खास किस्म का जैविक चरित्र है। कोई वहां कुछ दिन रह ले तो उसकी जड़ें उग आती हैं जो उसे शहर नहीं छोड़ने देतीं। इसीलिए बनारस एक बुरी आदत-सा व्यक्ति को छोड़ता नहीं। फिर दिल्ली से बनारस की क्या तुलना! एक ओर सदियों से सिकुड़ती-फैलती, बनती-बिगड़ती, उजड़ती-बसती दिल्ली। दूसरी तरफ धर्म, परंपरा और संस्कृति की अनादि-अनंत परंपरा, जिसका न इतिहास बदला न भूगोल।
दिल्ली को पिताजी एक सराय मानते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा ‘ट्रांजिट’ कैंप, जहां लोग लगातार आते और जाते रहते हैं। अस्पताल में उन्होंने बताया कि डॉ लोहिया दिल्ली को भारतीय इतिहास की शाश्वत नगरवधू कहा करते थे। डॉ लोहिया और पिताजी का जन्म अकबरपुर के शहजादपुर कस्बे में ही हुआ था। शायद इसलिए दोनों मानते हैं कि दिल्ली न किसी की रही है न होगी। इसका अपना एक बेवफा चरित्र है। मुकाबले में बनारस की आत्मीयता और अड्डेबाजी का जवाब नहीं, जहां जुलाहे में भी ब्रह्मज्ञान जागा था। शायद इसीलिए तुलसी ने भी यहीं तन त्यागा था।
दिल्ली से उनके इस बैर भाव के बावजूद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाना मुश्किल काम था। मोक्ष भले बनारस में मिले पर जीवन पर आए संकट से बचने के उपकरण दिल्ली में थे। क्या करें? संकट बड़ा था। उनकी सेहत गिर रही थी। बनारस के डॉक्टर फौरन आॅपरेशन चाहते थे। मैं कुछ कहता कि वे बोल पड़ते- ‘इस उम्र में कोई काशी छोड़ता है भला’! मेरे मन में एक अपराधबोध पहले ही था। माता को भी दिल्ली लाया था। इलाज के लिए। वे यहीं चली गर्इं। दिल पर बना यह बोझ फैसला लेने में बाधक था। तब माता के दिल के ‘वॉल्व’ बदलवाने थे। दिल्ली में बड़े अस्पतालों में पव्वा न हो तो कोई पूछता नहीं है। अपना पव्वा साबित करने

के लिए माताजी को मैं दिल्ली लाया था। वे दिल्ली चल कर आई थीं और मैं वापस बनारस लौटा, उनकी देह लेकर। मौत के आगे किसका पव्वा चलता है?
मैं बनारस के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में गुमसुम था। पिताश्री ने कहा कि परेशान क्यों हो। फिर ग़ालिब का एक शेर सुनाया- ‘मौत का एक दिन मुअय्यन है; नींद क्यों रातभर नहीं आती।’ इस शेर ने मुझमें ताकत भर दी। फैसला हो गया कि अब दिल्ली ही चलना है। फिर भी पिताजी को दिल्ली लाना दिल-जिगरे का काम था। ऐसा नहीं था कि वे दिल्ली के हमारे घर आते नहीं थे। बनारस से पिताजी का आना हमारे दिल्ली वाले घर में उत्सव की तरह होता है और टिक जाएं तो महोत्सव। अब उत्सव होगा या महोत्सव, यह निर्णय हर बार अपने मिजाज के अनुसार पिताजी ही लेते। गोया हजरते ज़ौक़  की एक पंक्ति, कुछ यों बदल कर उन्होंने अपने सीने से लगा रखी थी- ‘कौन जाए ऐ ज़ौक़  अब काशी की गलियां छोड़ कर।’ काशी में पिताजी के प्राण बसते हैं।
लेकिन इस बार व्यथा अलग थी। हमेशा जिंदादिली से जीने वाले पिता उम्र के चौरासीवें पड़ाव पर दिल के हाथों मात खा रहे थे। उनके सीने में फौरन ‘पेसमेकर’ लगाया जाना जरूरी हो गया था। यह एक प्रकार का ‘इनर्वटर’ होता है। जब दिल को धड़काने वाली बिजली की तरंगें फेल होने लगती हैं तो यह अपने आप चालू होकर दिल को धड़काने लगता है। ‘पेसमेकर’ तो बनारस में भी लग सकता था, पर इसके लिए जरूरी सुविधाएं वहां नहीं थीं।
मितव्ययिता जीवनभर उनके स्वभाव का हिस्सा रही। अचानक यह कुंजी मेरे दिमाग पर लगा ताला खोल गई। सो, इसी के सहारे एक नया दांव लगाया। सुबह आईसीयू में उनके सामने था। ऊपर वाले का सुमिरन किया और पत्ता फेंका- ‘देखिए, दिल्ली से एअर एंबुलेंस मंगवाई है। आज दोपहर तक आ जाएगी। अभी एक मित्र के कहने पर कोई पैसा नहीं लग रहा है। मगर कल कोई ऊंच-नीच हो गई तो आनन-फानन में यही एअर एंबुलेंस दोगुना पैसा लेकर जाएगी।’ तीर सीधा निशाने पर लगा। पिताजी का स्वर फूटा- ‘अच्छा, ठीक है। चलता हूं। तुम मुझे दिल्ली ले जा रहे हो तो कुछ बड़ी गड़बड़ जरूर है।’
इनका राजी हो जाना मेरे लिए उनके आधे स्वस्थ हो जाने की आश्वस्ति थी। यों भी जीवन की आपाधापी में एक बेटे का पिता से कितना सरोकार रहता है? जरूरत के वक्त उनसे रास्ता पूछना और राह भटकने पर उन्हीं से दंड पाना। मित्र आलोक का शेर है- ‘कभी बड़ा-सा हाथखर्च है/ कभी हथेली की सूजन/ मेरे मन का आधा साहस आधा डर हैं बाबूजी।’
पिताश्री दिल्ली आए। इलाज कराया। और ठीक होकर बनारस लौट गए। दिल्ली के चाक-चिक्य को छोड़ उसी काशी में जिसके बारे में कहा गया है- ‘चना चबैना गंग जल जो   पुरवै करतार/ काशी कबहुं न छोड़िए विश्वनाथ दरबार।’ उन्हें दिल्ली दरबार से बेहतर विश्वनाथ दरबार लगता है।