Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/नायडू-गिरफ्तार-तेदेपा-का-बंद-का-ऐलान-2931.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | नायडू गिरफ्तार, तेदेपा का बंद का ऐलान | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

नायडू गिरफ्तार, तेदेपा का बंद का ऐलान

हैदराबाद। किसानों के मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे तेलगू देशम पार्टी [तेदेपा] के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को सोमवार तड़के पुलिस ने जबरन हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।

विधायकों के लिए बने नए आवास स्थित भूख हड़ताल पर बैठे नायडू को अस्पताल में भर्ती करने के लिए अपने साथ ले जाने के लिए पुलिस को सात घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी और इस दौरान उनका तेदेपा कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष हो गया जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। नायडू की भूख हड़ताल आज अस्पताल में चौथे दिन भी जारी रही।

नायडू के बेटे लोकेश, विधान परिषद के सदस्य [एमएलसी] वाई वीबी राजेन्द्र प्रसाद और कई अन्य लोग भी नायडू को गिरफ्तार करने आई पुलिस का विरोध कर रहे थे।

भूख हड़ताल पर बैठे नायडू पर भारतीय दंड संहिता की धारा 309 [आत्महत्या का प्रयास] के तहत मामला दर्ज किया गया है जबकि तेदेपा के अन्य नेताओं के खिलाफ धारा 353 [सरकारी सेवकों को काम करने देने से रोकना] के तहत मामला दर्ज किया गया है। नायडू की गिरफ्तारी पर तेदेपा ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। वाम दलों ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है।

सूत्रों ने बताया कि नायडू की गिरफ्तारी को लेकर चला नाटक कल रात दस बजे शुरू हुआ। नायडू की तीन दिनों से जारी भूख हड़ताल को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल नए विधायक आवास पर पहुंचा और उनकी भूख हड़ताल को खत्म कराने का प्रयास किया।

पुलिस की इस कार्रवाई को रोकने के लिए हजारों की संख्या में तेदेपा कार्यकर्ताओं ने उस स्थान को चारों ओर से घेर लिया जहां नायडू भूख हड़ताल पर बैठे थे। कई वरिष्ठ तेदेपा नेताओं ने नायडू की सुरक्षा के चलते उन्हें घेर लिया।

पुलिस ने विधायकों के लिए बने आवास का फाटक बंद कर दिया ताकि कोई अंदर न आ सके लेकिन इसके बावजूद हजारों की संख्या में अंदर मौजूद तेदेपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। सुबह करीब पांच बजे सादी वर्दी में सिटी टास्क फोर्स के कुछ पुलिसकर्मियों ने नायडू को उनके भूख हड़ताल स्थल से गिरफ्तार कर लिया।

इसी बीच, दंगारोधी दस्ते से लैस पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने का प्रसाय किया। तेदेपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के प्रयासों को विफल करने की कोशिश की जिसके दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई।

पुलिस सह आयुक्त एमएम भागवत ने नायडू के गिरते स्वास्थ्य के मद्देनजर उनसे निजाम इंस्टिट्यूट आफ हेल्थ साइंस में भर्ती होने का आग्रह किया, लेकिन तेदेपा प्रमुख से इससे इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरती और कथित रूप से नायडू की सुरक्षा में लगे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवानों को धकेलते हुए जबरन उन्हें भूख हड़ताल स्थल से गिरफ्तार कर लिया।