Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/बकरी-चुराई-तो-बकरे-की-तरह-पहले-हाथ-काटा-फिर-गला-रेत-दिया-5189.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | बकरी चुराई तो बकरे की तरह पहले हाथ काटा, फिर गला रेत दिया | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

बकरी चुराई तो बकरे की तरह पहले हाथ काटा, फिर गला रेत दिया

बिशुनपुर (गुमला). भाकपा माओवादियों ने शाम को तीन गांव जोरी, बनालात जरीटांड़ व कठठोकवा में जन अदालत लगाकर दो लोगों की हत्या कर दी। इसके अलावा एक पारा शिक्षक समेत 13 लोगों की जमकर पिटाई की। इनमें से दो की हालत गंभीर है। दोनों को रिम्स (रांची) रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है और माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। वे कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।


 


बर्बरतापूर्वक हत्या की


 


माओवादियों का दस्ता शाम छह बजे जोरी गांव पहुंचा। यहां जनअदालत लगाई गई। माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए यहां 12 लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई की। इनमें से कुंदन साहू व सुधीर साहू की हालत गंभीर है। इसके बाद माओवादियों का दस्ता बनालात गांव पहुंचा। वहां राजदेव खेरवार व लक्षण लोहरा दो खस्सी लेकर घाघरा से मलमटोली गांव जा रहे थे। माओवादियों ने इन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बकरी चोरी की बात स्वीकारी। इस पर माओवादी उन्हें जरीटांड़ ले गए, जहां जन अदालत लगाई गई। यहां ग्रामीणों ने इन पर बकरी चुराने का आरोप लगाया। इस पर माओवादियों ने दोनों के हाथ काट दिए, फिर गला रेत कर हत्या कर दी। माओवादियों ने कठठोकवा गांव में भी जनअदालत लगाई और एक पारा शिक्षक पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की।