Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/भारत-की-अर्थव्यवस्था-बनी-रहेगी-सबसे-तेज-तार्किक-है-सात-आठ-फीसदी-की-विकास-दर-जेटली-11357.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | भारत की अर्थव्यवस्था बनी रहेगी सबसे तेज, तार्किक है सात-आठ फीसदी की विकास दर : जेटली | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

भारत की अर्थव्यवस्था बनी रहेगी सबसे तेज, तार्किक है सात-आठ फीसदी की विकास दर : जेटली

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि सात से आठ प्रतिशत की विकास दर हासिल करना तार्किक आधार पर विश्वसनीय दिखाई देता है. इसके साथ ही जीएसटी के मसले उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी जटिल अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को सरल व्यवस्था में बदलेगा. साथ ही जीएसटी कर चोरी को मुश्किल बनायेगा.


वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि आर्थिक तौर पर कर के मामले में जीएसटी सबसे बड़ा सुधार होगा और इस व्यवस्था को आगामी एक जुलाई तक लागू करने की पूरजोर कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी से अघोषित कारोबार हतोत्साहित होगा, नोटबंदी अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ेगी. अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी के कारण पड़ने वाले असर पर वित्त मंत्री ने कहा कि जीडीपी का आकार बड़ा और स्पष्ट होगा.