Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/मनरेगा-से-आएगी-हरियाली-3436.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | मनरेगा से आएगी हरियाली | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

मनरेगा से आएगी हरियाली

पटना। पर्यावरण के बढ़ते असंतुलन और ग्लोबल वार्मिग के प्रभाव को कम करने के लिए राज्य सरकार अब मनरेगा का सहारा लेगी। इसके तहत मनरेगा योजना में प्रत्येक 200 पौधों की सुरक्षा की जिम्मेवारी एक मजदूर को दी जाएगी और इसके बदले उन्हें लगातार पांच वषार्ंे तक 100 दिनों का रोजगार दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को पटना में यह घोषणा की। मोदी ने राज्य में पहली बार वन नीति बनाए जाने की भी घोषणा की। साथ ही पहली बार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने का ऐलान किया।


पर्यावरण एवं वन मंत्री सह उप मुख्यमंत्री राज्य के वन प्रमंडल पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

हरियाली के लिए बनेगी वन नीति

बैठक के बाद मोदी ने बताया कि वृक्षों का आच्छादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कई स्तरों पर प्रयास कर रही है। राज्य में पहली बार वन नीति तैयार की जा रही है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों का एक अध्ययन दल हरियाणा के दौरे पर जाएगा और वहां सामाजिक वानिकी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर विभाग को रिपोर्ट सौंपेगा। मोदी ने बताया कि हरियाणा में वन क्षेत्र काफी कम हैं, लेकिन सामाजिक वानिकी के जरिए काफी संख्या में वृक्ष लगाए गए हैं। हरियाणा की इस खूबी को प्रस्तावित वन नीति में समाहित किया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस मनेगा

राज्य में पहली बार पर्यावरण एवं वन विभाग आगामी पांच जून को राज्य के सभी जिलों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाएगा। इस मौके पर कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक के प्रयोग से होनेवाले नुकसान और नदियों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन समारोहों में पर्यावरणविदों के भी व्याख्यान होंगे।

दलित- महादलित टोलों में दो-दो सौ पौधे

सभी जिलों के वन प्रमंडल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दलित एवं महादलित टोलों में आम सहित 200 फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। इन पौधों की सिंचाई के लिए चापाकल भी
गाड़े जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्यावरण एवं वन विभाग राज्य में सामाजिक वानिकी को पूरी तरह विकसित करेगा। सड़कों के किनारे वृक्षारोपण एवं वृक्षों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। संजय गांधी जैविक उद्यान के अतिथि गृह सभागार में हुई समीक्षा बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक बीए खान, मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक मिथिलेश कुमार सहित पर्यावरण एवं वन विभाग के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद थे।