Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/महिला-जज-को-17-साल-से-पीट-रहे-थे-पति-और-ससुराल-वाले-अब-पहुंचीं-थाने-12017.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | महिला जज को 17 साल से पीट रहे थे पति और ससुराल वाले, अब पहुंचीं थाने | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

महिला जज को 17 साल से पीट रहे थे पति और ससुराल वाले, अब पहुंचीं थाने

अहमदाबाद। लोगों को न्याय देने वाली महिला जज ने अपने पति से न्याय दिलाने के पुलिस से गुहार लगाई है। अहमदाबाद की इस महिला जज ने गुरुवार शाम को बोपल पुलिस थाने में अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई है।

 

महिला जज ने बताया कि उसका पति और ससुराल वाले दहेज के लिए उसे मारते-पीटते हैं। बदनामी के डर से वह पिछले 17 वर्ष से चुप थी।

 

पुलिस शिकायत में महिला जज ने बताया कि वर्ष 2000 में उसकी शादी हुई थी। शादी की पहली रात को पति ने कहा कि वह उसे शारीरिक सुख देने असमर्थ है। उसके लिए परिवार ज्यादा महत्वपूर्ण है।

 

यह सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खीसक गई, लेकिन वह समाज में बदनामी के डर से वह चुप रही। तब पति ढंग की नौकरी भी नहीं करता था। लिहाजा घर चलाने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता।

 

घर में रुपए नहीं होने के कारण ससुराल वाले हमेशा दहेज के लिए ताना मारते थे। इतना ही नहीं, सब मिलकर मारपीट भी करते थे।

 

इस दौरान महिला ने जज की परीक्षा दी और उसमें पास होकर अहमदाबाद शहर में सिविल जज के तौर पर नियुक्त हो गई। उसे उम्मीद थी कि इससे सारी परेशानी हल हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसका पूरा वेतन ससुराल वाले हड़प लेते थे।

 

मजबूर होकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई

 

महिला के मुताबिक, संतान प्राप्ति के लिए वह पति को डॉक्टर के पास लेकर गई थी। जहां डॉक्टर के लंबे उपचार के बाद उसने 2008 में एक बालक को जन्म दिया। हालांकि बालक के जन्म लेने के सात वर्ष बाद उसका ग्रामीण क्षेत्र में तबादला हो गया।

 

बेटी की पढ़ाई खराब न हो, इसलिए उसने बेटे को अहमदाबाद में पति के पास छोड़ दिया। पति ने इसका भी गलत फायदा उठाया। वह फीस के सभी रुपए हड़प लेता था औ अपनी अय्याशी पर खर्च करता था। परेशान होकर महिला ने बेटे को अपने पिता के यहां छोड़ दिया।

पति वहां भी पहुंच जाता था और अपनी ही बेटे को मारने की धमकी देता था। बहरहाल, अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।