Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/मौसम-उत्तर-भारत-शीतलहर-की-चपेट-में-उत्तराखंड-में-यलो-अलर्ट-जारी-13091.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | मौसम: उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

मौसम: उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी

लगातार गिरते पारे के बीच उत्तर भारत (North India) के कई राज्य शीतलहर (Cold wave) की चपेट में हैं। उत्तराखंड (Uttarakhand) में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है, जबकि राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते तक शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। मैदानी इलाकों में अमृसर सबसे ठंडा रहा है जहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडा शहर रहा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड और तमिलनाडु में घने कोहरे के कारण कई जगह दृश्यता 25 मीटर से भी कम रही।

दिल्ली में हफ्ते भर शीतलहर का कहर

प्रदूषण और कोहरे से परेशान राजधानी पर सप्ताह भर शीतलहर का कहर के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुमान है कि बुधवार से शुरू होने वाली शीतलहर का क्रम 31 दिसंबर तक जारी रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं, राजधानी में लगातार चौथे दिन भी वायु गुणवत्ता की हालत गंभीर श्रेणी में बनी रही।
दिल्ली में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। राजधानी के ज्यादातर हिस्सों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के पालम केन्द्र के मुताबिक सुबह आठ बजे दृश्यता का स्तर सबसे कम रहा। इससे हवाई और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली को 31 दिसंबर तक या उसके बाद भी शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मौसम में गलन का अहसास बढ़ेगा। मौसम में ठंड बढ़ने से पारा लुढ़ककर तीन डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है।

दिल्ली में प्रदूषण चिंताजनक स्थिति में

दिल्ली में कोहरे और ठंड के कारण वायु प्रदूषण की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि, सोमवार की तुलना में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी यह गंभीर स्तर पर बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिन भर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 409 रहा जो कि सोमवार के 448 के मुकाबले 39 अंक कम है।

उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी
देहरादून। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, दून का न्यूनतम तापमान मंगलवार को सामान्य से दो डिग्री कम 4.2 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों से शीतलहर चलने लगेगी। इससे मैदानों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मंगलवार को मुक्तेश्वर में न्यूनतम जहां 1.7 डिग्री, नई टिहरी में 2.6 डिग्री रहा, वहीं पंतनगर में 2.8 और देहरादून में 4.2 डिग्री रहा। गिरते पारे के बीच मुनस्यारी में कुंडों का पानी जमने लगा है।


क्या है येलो अलर्ट: यानि खतरे के प्रति सचेत रहें। इसके तहत लोगों को अलर्ट रहने के लिए सचेत किया जाता है। इसका मतलब अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है।

मुजफ्फरनगर में पारा 1.6 डिग्री तक गिरा

लखनऊ। यूपी के शहरों में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं इलाहाबाद, मेरठ, फैजाबाद, लखनऊ, बरेली में तापमान समान्य से काफी नीचे रहा। जबकि वाराणसी आगरा में भी तापमान समान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा।

झारखंड में भी कंपा रही है सर्दी

झारखंड में शीतलहर बढ़ती जा रही है। रांची के कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान सप्ताह के दौरान झारखंड में सर्दी कायम रहेगी। सर्द हवा और कुहासे से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हवा की गति बढ़ने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।

अमृतसर और आदमपुर सबसे ठंडे रहे

पंजाब और हरियाणा में दो सप्ताह से सामान्य से कम चला आ रहा तापमान मंगलवार को और गिर गया। मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान अमृतसर और आदमपुर में रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में यह इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी। हरियाणा में नारनौल 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में अगले कुछ दिन तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। राजस्थान में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच राज्य के अनेक हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

श्रीनगर में 11 साल में सबसे ठंडी रात, जमने लगी डल झील

कश्मीर में चल रहे चिल्लई कलां के दौरान राजधानी श्रीनगर में पिछले 11 साल में सबसे ठंडी रात रही। यहां पारा शून्य से 6.8 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। लगातार गिरते पारे के बीच शहर में कई जगह पानी के नल जम गए हैं वहीं डल झील की सतह पर बर्फ की परत जमने लगी है। वहीं घाटी के प्रवेश द्वारा काजीगुंड में शून्य से 5.3 डिग्री नीचे तापमान रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग और ऐतिहासिक मुगल रोड मंगलवार को हिमपात होने के कारण फिर से बंद कर दिया गया।

मनाली में पारा शून्य से 3.2 डिग्री नीचे

हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस पर शीत लहर का प्रकोप और बढ़ने से केलांग में तापमान शून्य से नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं मशहूर पर्यटक स्थल मनाली में तापमान शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मध्य प्रदेश के कई शहर शीतलहर की चपेट में

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्वर्ती हिस्से के एक दर्जन से अधिक शहर शीतलहर की चपेट में हैं। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आने वाले रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, सहित छतरपुर, दतिया और ग्वालियर में कई दिनों से शीतलहर चलने के कारण जनजीवन पर खासा असर पड़ा है।

9.4 डिग्री शून्य के नीचे पहुंचा हिमाचल के केलांग में तापमान
3.2 डिग्री शून्य से नीचे तापमान रहा मनाली का
2.5 डिग्री के साथ हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा
4.2 डिग्री रहा देहरादून का न्यूनतम तापमान।
4.8 डिग्री के साथ बिहार में गया रहा सबसे ठंडा शहर