Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/राजकीय-नलकूप-वर्षोंसे-ठप-किसान-परेशान-1422.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | राजकीय नलकूप वर्षोंसे ठप, किसान परेशान | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

राजकीय नलकूप वर्षोंसे ठप, किसान परेशान

बोखड़ा (सीतामढ़ी)। प्रखंड के कुरहर गांव में गाड़े गए राजकीय नलकूप वर्षो से ठप पड़े हैं। इससे यहां की 300 एकड़ कृषि योग्य भूमि प्रभावित है। लाखों के लागत की यह परियोजना किसानों के लिए नकारा साबित हो रही है। सरकार ने किसानों को सस्ते दर पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर वर्ष 1975-76 ई. में उक्त गांव में नलकूप की स्थापना कराई। इसके लिए बिजली की आपूर्ति भी हुई। नलकूप चालू भी हुआ और किसानों को भरपूर लाभ मिला। परंतु वर्ष 1998 की आंधी में बिजली के पोल एवं तार टूट गए। तब से बिजली मिलनी बंद हो गई और नलकूप बंद हो गए। ग्रामीण विश्वनाथ ठाकुर, लेखा प्रसाद यादव, उमेश राय, बिलट राय, मोहन राय अनिल साह ने बताया कि नलकूप तक बिजली आपूर्ति के लिए विभागीय अधिकारियों का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया। परंतु स्थिति जस की तस है। फिलहाल, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत कुरहर गांव में बिजली के पोल गाड़े गए हैं। देखना यह है कि उक्त गांव में बिजली कब तक पहुंच पाती है। ग्रामीणों ने सरकार से वर्षो से ठप पड़े नलकूप को चालू करवाने की मांग की है।