Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/सौ-अरबपतियों-के-साथ-भारत-छठे-पायदान-पर-7407.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | सौ अरबपतियों के साथ भारत छठे पायदान पर | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

सौ अरबपतियों के साथ भारत छठे पायदान पर

नई दिल्ली। भारत अरबपतियों की तादाद के मामले में छठे स्थान पर है। देश में 100 अरबपति हैं, वो भी डॉलर वाले। इनकी कुल संपत्ति 175 अरब डॉलर (10,500 अरब रुपये) है। पूरी दुनिया में कुल अरबपतियों की संख्या 2,325 हो गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। वेल्थ-एक्स व यूबीएस की 2014 की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में बीते साल के मुकाबले अरबपतियों की संख्या में कमी आई है। साल 2013 में भारत में ऐसे लोगों की संख्या 103 थी, जिनके पास एक अरब डॉलर या उससे अधिक की संपत्ति थी।

इसके बावजूद वेल्थ-एक्स की शीर्ष दस की सूची में भारत छठे स्थान पर कायम है। खास बात यह कि देश में अरबपतियों की संख्या फ्रांस, स्विट्जरलैंड और हांगकांग से ज्यादा है।

मुंबई शहर टॉप-20 में

इस रिपोर्ट के अनुसार मुंबई 28 अरबपतियों के साथ दुनिया के शीर्ष 20 अरबपतियों वाले शहरों में शुमार है। इस सूची में न्यूयॉर्क पहले स्थान पर है, जहां 103 अरबपति रहते हैं। अरबपतियों के मामले में शीर्ष 40 देशों में अमेरिका अपने पहले स्थान पर काबिज हैं। यहां दुनिया के सबसे ज्यादा 571 अरबपति हैं। इसके बाद चीन (190) व ब्रिटेन (130) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

देश में घटे, दुनिया में बढ़े अरबपति

जुलाई, 2013 से जून, 2014 के बीच भारत में अरबपतियों की संख्या तीन प्रतिशत कम हुई है, जबकि उनकी कुल संपत्ति पांच अरब डॉलर घटकर 175 अरब डॉलर रह गई है। अगर दुनियाभर की बात करें तो अरबपतियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विश्व में अरबपतियों की संख्या सात फीसद बढ़कर 2,325 हो गई है।

2014 में 155 नए अरबपति इस सूची में जुड़े हैं। दुनिया के अरबपतियों की कुल संपत्ति में भी 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह 73 खरब डॉलर हो गई है। यह आंकड़ा अमेरिका के डाउ जोंस की सूची में शामिल सभी कंपनियों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है।

एशियाई अरबपतियों की संपत्ति बढ़ी

महाद्वीपों के मामले में यूरोप 775 अरबपतियों के साथ अव्वल है। इनकी कुल संपत्ति 23.70 खरब डॉलर है। वहीं एशिया के अरबपतियों की कुल संपत्ति में बीते साल 18.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो अन्य महाद्वीपों की तुलना में सबसे ज्यादा है। अरबपतियों की कुल आय बढ़ोतरी में एशिया का योगदान 30 प्रतिशत का है। एशिया में अरबपतियों की संख्या में पांच प्रतिशत की वृृद्धि हुई है। इस सूची में एशिया से 52 नए नाम जुड़े हैं, जिनमें से सर्वाधिक 33 चीन के हैं।