Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/स्वस्थ-पर्यावरण-के-लिए-धरहरा-की-परंपरा-का-अनुकरण-करें-नीतीश-2111.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | स्वस्थ पर्यावरण के लिए धरहरा की परंपरा का अनुकरण करें : नीतीश | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

स्वस्थ पर्यावरण के लिए धरहरा की परंपरा का अनुकरण करें : नीतीश

भागलपुर। जहां चारो तरफ अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है, वहीं धरहरा गांव में सामुदायिक प्रयत्‍‌न से पेड़ लगाए जा रहे हैं। यह ऐसा गांव है जहां लोग कन्या पैदा होने पर खुशी मनाते हैं और उनके नाम पर दस फलदार पेड़ लगाते हैं। स्वस्थ पर्यावरण के लिए धरहरा की परंपरा का अनुकरण पूरे सूबे के लोगों को करना चाहिए। यह बातें रविवार को नवगछिया अनुमंडल के धरहरा गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही।

उन्होंने कहा कि यहां की परंपरा का दस्तावेजीकरण किया जाएगा और इसे पूरे बिहार में इसे प्रचारित कर वृक्षारोपण को अभियान का रूप दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि विजय घाट में कोसी नदी पर जल्द ही पुल का निर्माण शुरू कराएंगे। ताकि लोगों को आवागमन में कठिनाई न हो और उत्तर बिहार से भागलपुर सीधा जुड़ जाए। मुख्यमंत्री ने यहां रिमोट से 101.54 करोड़ की लागत से पूर्ण 304 योजनाओं का उद्घाटन किया और 40.88 लाख रुपए की लागत की 12 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा पिछले साढ़े चार साल में किए कार्यो के रिपोर्ट से संबंधित पत्रिका का विमोचन भी किया।

प्रात: नौ बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से धरहरा पहुंचे और सीधे गांव की ओर गए। यहां उन्होंने सौरव सिंह की दो वर्षीय पुत्री लवी के जन्मदिन पर फलदार पेड़ लगाते हुए कहा-'आपके लिए यह पेड़ लगा रहे हैं'। ..और गांव वालों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी के गगनभेदी नारे लगाए। पूरे गांव में उत्सव सा माहौल था। पेड़ के नीचे पंडाल लगाया गया था, जहां उन्होंने गांव की महिलाओं से बात की। बुजुर्ग महिलाओं से मुख्यमंत्री ने जानना चाहा कि गांव में कन्या पैदा लेने पर फलदार वृक्ष लगाने की परंपरा कब से है। उत्साही ग्रामीणों के शोर के बीच उनकी बातचीत अधूरी रह गई। बाद में उन्होंने मंच से डीएम राहुल सिंह को निर्देश दिया कि अधिकारियों की टीम भेजकर इस गांव की कहानी का दस्तावेजीकरण करें।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी सशिक्तकरण और सबको शिक्षा उनकी प्राथमिकता सूची में है। लड़कियों के बीच साइकिल व पोशाक राशि वितरण का यह फलाफल निकला है कि जहां तीन साल पहले एक लाख 70 हजार लड़कियां नवमीं वर्ग में पढ़ती थी, वहीं 2010 में चार लाख 90 हजार लड़कियां स्कूल जाने लगीं हैं। लड़कियां लड़कों को पछाड़कर मेधा सूची में आगे आ रही हैं। निरक्षर 40 लाख महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए सूबे में आंचल साक्षर योजना चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि धरहरा की धरती से संकल्प लें कि किसी को अनपढ़ नहीं रहने देंगे और स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार भेदभाव का रवैया अपना रही है। कोसी पीड़ितों के पुनर्वास के लिए पैसा नहीं दिया। विश्व बैंक से कर्जा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजपथ पर खर्च की गई राशि तक नहीं दी जा रही है। उन्होंने मंचासीन सांसद शाहनवाज हुसैन की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे दिल्ली में जोर लगाएं और बिहार को पैसा दिलाएं। उन्होंने कहा कि जब इनका जोर नहीं चलेगा तब बिहार की जनता का जोर चलेगा। सभा को जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र सिंह, पीएचईडी मंत्री अश्रि्वनी चौबे, सांसद शाहनवाज हुसैन, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, अजय मंडल, सुधांशु शेखर भाष्कर ने भी संबोधित किया।