Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]news-clippings/होशंगाबाद-में-बनेगा-देश-का-पहला-आपदा-प्रबंधन-पार्क-8477.html"/> न्यूज क्लिपिंग्स् | होशंगाबाद में बनेगा देश का पहला आपदा प्रबंधन पार्क | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

होशंगाबाद में बनेगा देश का पहला आपदा प्रबंधन पार्क

होशंगाबाद (मध्‍यप्रदेश)। प्राकृतिक आपदा के दौरान कई बार लोगों को समझ में नहीं आता कि इससे कैसे निपटा जाए। आपदा आने के बाद राहत और बचाव कार्य में भी जागरुकता और जानकारी की कमी के कारण कई प्रकार की दिक्कतें आती हैं।

लोगों को आपदा की जानकारी देने, उन्हें जागरूक करने और बच्चों को मनोरंजन के साथ ही बचाव के प्रति सचेत करने के मकसद से होशंगाबाद होमगार्ड कार्यालय परिसर में आपदा प्रबंधन पार्क विकसित किया जाएगा। इसे विकसित करने के निर्देश कलेक्टर संकेत भोंडवे ने कमांडेंट जेपी पेंद्रे को दिए। संभवत: यह देश का अपनी तरह का पहला पार्क होगा। पार्क इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगा।

नर्मदा और तवा नदी के किनारे होने के कारण होशंगाबाद शहर सहित जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों में हर साल बाढ़ का खतरा बना रहता है। कई बार तो बाढ़ बेहद खतरनाक हो जाती है। वर्ष 1973, 1999 और 2013 की बाढ़ की विभीषिका को जिले के लोग अब तक भूल नहीं पाए हैं।

जानकारी और जागरूकता के अभाव या कमी के कारण बाढ़ और अन्य प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं और ज्यादा खतरनाक और जानलेवा साबित होती हैं। इनसे बचने के लिए धैर्य के साथ जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस पार्क का निर्माण कराया जा रहा है।

लायब्रेरी भी रहेगी

उन्होंने बताया कि पार्क में आपदा की जानकारी से संबंधित एक लायब्रेरी भी होगी। इसमें आपदा प्रबंधन से जुड़े दस्तावेज रखे जाएंगे। साथ ही प्रयास किया जाएगा कि देश और दुनिया के अन्य देशों में समय-समय पर हुई प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी और बचाव की जानकारी एकत्रित कर रखी जाए। इसके अलावा पार्क में समय- समय पर लोगों को आपदा से बचाव की जानकारी भी उपलब्‍ध कराई जाएगी। विशेषकर, बच्चों को इस बारे में लगातार जागरूक किए जाने के कार्यक्रम संचालित किए जाने का विचार है।

रखे जाएंगे मॉडल

आपदा प्रबंधन पार्क में यूं तो सभी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के बारे में बचाव की जानकारी और मॉडल होंगे, लेकिन मुख्य रूप से यह बाढ़ पर केंद्रित होगा। पार्क में पुरानी और अनुपयोगी हो चुकी नावों और उपकरणों को मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा यहां बचाव और राहत कार्यों के मॉडल भी तैयार कराए जाएंगे। परिसर में स्थित कुएं का उपयोग भी इस पार्क में किया जाएगा। पार्क को आकर्षक बनाने के लिए बच्चों के मनोरंजन के लिए अन्य संसाधन भी रखे जाएंगे।

आपदा प्रबंधन के बारे में लोगों को जागरूक करने और सचेत करने का यही सबसे अच्छा तरीका लगता है। यहां बच्चे स्वाभाविक रूप से आपदा से बचाव के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह प्रदेश और संभवत: देश का अनूठा पार्क होगा। पार्क विकसित करने का काम शुरू हो गया है। इसे इस साल दिसंबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। -संकेत भोंडवे, कलेक्टर होशंगाबाद