Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 73
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Deprecated (16384): The ArrayAccess methods will be removed in 4.0.0.Use getParam(), getData() and getQuery() instead. - /home/brlfuser/public_html/src/Controller/ArtileDetailController.php, line: 74
 You can disable deprecation warnings by setting `Error.errorLevel` to `E_ALL & ~E_USER_DEPRECATED` in your config/app.php. [CORE/src/Core/functions.php, line 311]
Warning (512): Unable to emit headers. Headers sent in file=/home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php line=853 [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 48]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 148]
Warning (2): Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/brlfuser/public_html/vendor/cakephp/cakephp/src/Error/Debugger.php:853) [CORE/src/Http/ResponseEmitter.php, line 181]
Notice (8): Undefined variable: urlPrefix [APP/Template/Layout/printlayout.ctp, line 8]woman-gender/असंभव-की-सीमाएं-तोड़ीं-और-आज-बन-गईं-रोल-माडल-माधव-शर्मा-9200.html"/> महिला/जेंडर | असंभव की सीमाएं तोड़ीं और आज बन गईं रोल माडल-- माधव शर्मा | Im4change.org
Resource centre on India's rural distress
 
 

असंभव की सीमाएं तोड़ीं और आज बन गईं रोल माडल-- माधव शर्मा

जयपुर. गांव-देहात से निकली ये महिलाएं आज सामाजिक-आर्थिक बदलाव की कहानियां गढ़ रही हैं। मेहनत और हौसले से इन्होंने न केवल सामाजिक बंधन और रूढ़ियों को ध्वस्त किया बल्कि अपनी आर्थिक तरक्की की राह भी प्रशस्त की। आइये, आपको बदलाव के कुछ ऐसे किरदारों से मिलाते हैं जिन्होंने खुद की ही नहीं बल्कि अपने आस-पास की भी तस्वीर बदल दी। 100-200 रुपए से हुई शुरुआत आज 4-5 लाख रुपए तक के बैंक बैलेंस तक पहुंच चुकी है। पेश हैं स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं के शून्य से शिखर तक के इस सफर की ये चार कहानियां।

फैक्ट फाइल
राजस्थान में स्वयं सहायता
समूह : 180,000
समूहों में शामिल महिलाओं की
संख्या : 18-20 लाख

बैंक भी बने मददगार
10-15 महिलाएं 50-100 रुपए की पूंजी लगाकर स्वयं सहायता समूह बना सकती हैं। बैंक इन समूहों को सस्ती ब्याज दरों पर लॉन देता है। समय पर चुकाने पर लॉन की राशि बढ़ती जाती है। महिला व बाल विकास विभाग समूहों की ओर से बनाए गए उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराता है। इन्कम से इन समूहों में शामिल सदस्यों के बच्चों की शादी, बीमारी, बच्चों की पढ़ाई और अन्य खर्च पूरे होते हैं।


ओमगुरू स्वयं सहायता समूह, पाली
समूह में महिलाएं : 90
क्या काम : हैंडमेड ज्वैलरी, खाद्य सामग्री तैयार करना

कैसे बदली जिंदगी : 2001 में शांति देवी ने गांव की 10 महिलाओं के साथ 100-100 रुपए इकट्ठा करके शुरू किया काम। आज पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं। पांच लाख रुपए बैंक अकाउंट में तो छह लाख रुपए से ज्यादा के सामान का स्टॉक रखा है। समूह की मुखिया शांति देवी अपनी जज्बे और मेहनत की बदौलत पूरे पाली जिले के महिला स्वयं सहायता समूहों की मुखिया हैं।

पहले ये थे हालात : शांति देवी के पति को हार्ट की बीमारी थी, घर में रोजगार का कोई साधन नहीं था। मजदूरी करके परिवार का पेट पालती थी। इसी दौरान स्वयं सहायता समूह की जानकारी मिली। मन में समूह बनाने की ठानी और बदल दी 90 महिलाओं की जिंदगी।

इन समूहों ने गांवों के आर्थिक हालात बदले हैं। आर्थिक सशक्तिकरण से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। अभी भी ग्रास रूट पर महिलाओं को जोड़ना हमारे लिए चुनौती है। - विजयश्री, अमृता हाट प्रभारी

आगे की तीन कहानियों के लिए यहां खटका लगायें