नई दिल्ली। गरीबों को महंगाई की मार से राहत दिलाने तथा कुपोषण से लड़ने के लिए सरकार दालों को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दायरे में ला सकती है। इस संबंध में सरकार का निर्णय देश में दालों का उत्पादन और उपलब्धता बढ़ने पर निर्भर करेगा। दाल उत्पादन को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार कर रही मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्माण्यम की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट में भी...
More »SEARCH RESULT
गोशाला में न चारा, न ही पानी, भूखे मर रही गायें
कवर्धा। शहर के गौशाला में न तो चारा है और न ही पानी जिस कारण से गायों का बुरा हाल है। शहर के लोहारा रोड़ पर स्थित यदुनाथ गौशाला में करीब 650 से अधिक गाय है, लेकिन इनके लिए न तो पर्याप्त मात्रा में चारा है और न ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में यहां करीब आधा दर्जन गायों की...
More »अब खेती करने के लिए रूस जाएगा भारत
रूस भले ही भारत के दो बड़े दुश्मन देशों चीन और पाकिस्तान के साथ पींगें बढ़ा रहा हो, लेकिन भारत के साथ उसके रिश्तों के अलग मिजाज हैं। भारत जानता है कि वह अपनी सैन्य जरूरतों के लिए अब सिर्फ रूस के भरोसे नहीं रह सकता। ऐसे में भारत उसके साथ दोस्ती के नए आयाम खोजने में जुटा है। इस सिलसिले में भारत ने रूस में बड़े पैमाने पर पट्टे पर...
More »खाद्यान्न उत्पादन का बनेगा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। लगातार दो साल सूखे के बाद इस बार अच्छी बारिश के चलते देश का खाद्यान्न उत्पादन चालू फसल वर्ष 2016-17 में नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने यह उम्मीद जताई है। वह यहां गुरुवार को रबी फसल पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में राज्यों के कृषि अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। फसल वर्ष 2013-14 में अब तक का...
More »बंधुआ मजदूरी व यौन शोषण के चलते महिलाओं की तस्करी बढ़ी
केस एकः शादी का झांसा सिंगरौली में 19 वर्षीय युवती को पड़ोसी सुनीता ने कोलकाता में शादी कराने और उसकी चार बहनों व एक भाई को साथ रखने का झांसा दिया। शादी के लिए जिस युवक का परिचय कराया, वह 11 सितंबर को सिंगरौली पहुंचा और लड़की को उसके बहन-भाई सहित एक होटल ले गया। समय रहते लड़की को शक हुआ तो वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस की कार्रवाई...
More »