मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार में रविवार की शाम आई तेज आंधी बारिश से भारी क्षति हुई। इस दौरान पूर्वी चंपारण व समस्तीपुर में छह लोगों के मरने की सूचना है। वहीं कई लोग जख्मी हो गए। आंधी से दर्जनों घर उजड़े और सैकड़ों पेड़ गिर गए। मौसम वैज्ञानिक ने अगले तीन दिनों तक वर्षा की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानो के इनरवा गांव में रामपुकार महतो की 55 वर्षीय पत्नी...
More »SEARCH RESULT
18000 साल पहले शुरू हो गई थी ग्लोबल वार्मिग!
लंदन। ग्लोबल वार्मिग यानी धरती के तापमान में वृद्धि का अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों को चौंकाने वाला सूत्र हाथ लगा है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की राय में करीब 18 हजार साल पहले बड़ी मात्रा में कार्बन का जमाव समुद्र के अंदर हुआ था। कार्बन के इसी जमाव ने अंतिम हिमयुग को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। विज्ञान पत्रिका 'साइंस' में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि अंतिम हिमयुग के दौरान समुद्र...
More »इंदिरा आवास में ठगी करने वाले जाएंगे जेल : नीतीश
पूर्णिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास योजनाओं खासकर इंदिरा आवास में ठगी करने वालों के विरुद्ध सख्ती से पेश आने की बात दोहराते हुए कहा कि अब ऐसे लोगों को सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर ऐसे तत्वों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करने की अपील की और कहा कि वे सूबे के सभी पुलिस कप्तानों को ऐसे बिचौलिए तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा प्रत्येक जिले से कम से कम...
More »बटाईदारी कानून बर्दाश्त नहीं
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के दावों को खारिज करते हुए करीब आठ घंटे तक चली किसान की महापंचायत में उपस्थित विभिन्न दलों के दिग्गज नेताओं ने रविवार को प्रदेश में किसी भी कीमत पर बटाईदारी कानून बनने नहीं देने का संकल्प लिया। इन नेताओं ने कहा कि बटाईदारी कानून लागू हुआ तो सूबे में वर्षो से जमीन मालिक और बटाईदारों के बीच चला आ रहा सामाजिक सौहार्द का वातावरण समाप्त हो जायेगा और...
More »यह शर्मनाक सौदा लोकतंत्र के लिए ख़तरनाक है!- पी साईनाथ
हाल ही में संपन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टियों और उम्मीदवारों के द्वारा अपने प्रचार के लिए मीडिया में धन का जम कर इस्तेमाल हुआ। अपने किसी भी चुनावी कवरेज के लिए एक उम्मीदवार को धन के इस संगठित खेल का हिस्सा होना पड़ा या कहें तो जबरन मजबूरी में इसका हिस्सा होना पड़ा। क्योंकि ऐसी धन संस्कृति का मीडिया में इस्तेमाल होने लगा है कि पैसा नहीं तो कवरेज भी नहीं। मीडियाई दुनिया...
More »