जयपुर. प्रदेश में कृषि के आधुनिकीकरण और कृषि सुधारों के प्रोजेक्ट पर वल्र्ड बैंक से 900 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वर्ल्ड बैंक के भारत में कृषि विकास समन्वयक सेर्विएन कार्विन ने बुधवार को मुख्य सचिव एस.अहमद और आला अफसरों के साथ प्रोजेक्ट पर चर्चा की। इस प्रोजेक्ट पर वर्ल्ड बैंक सिद्धांतत: सहमत हो गया है। कुछ औपचारिकताओं के बाद इसको मंजूरी मिलना तय माना जा रहा है। इस...
More »SEARCH RESULT
किसानों का 18 से प्रदर्शन का ऐलान
अम्बाला. इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के लिए प्रस्तावित 1852 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के फैसले पर सीएम ने 22 दिसंबर को किसानों को पुनर्विचार का आश्वासन दिया था। मगर उसके बाद कोई सकारात्मक उत्तर नहीं मिलने से खफा किसानों ने अब 18 जनवरी से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान कर दिया है। पहले हफ्ते धरना शांतिपूर्ण रहेगा। उसके बाद भूख हड़ताल, जाम व पुतले जलाने के कार्यक्रम...
More »किसान संघ की मांगों पर सक्रिय हुई सरकार
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की संस्था भारतीय किसान संघ के तेवरों को देखते हुए भाजपा सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए सक्रिय हो गई है। सरकार ने किसानों के खिलाफ दर्ज बिजली चोरी के मामलों के निराकरण के लिए व्यापक निर्देश जारी कर दिए हैं। ज्ञातव्य है कि लगभग एक माह पूर्व भारतीय किसान संघ ने भोपाल की सड़कों पर कब्जा जमाकर सरकार की नींद उड़ा...
More »मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में फिर गई किसान की जान
इछावर/ब्रिजीस नगर. कर्ज से डूबे सीहोर के एक और किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में एक पखवाड़े के भीतर ‘ऋणी किसान’ की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। जान गंवाने वाले किसान पर बैंकों के अलावा साहूकारों का भी लाखों का कर्ज था। आए दिन होने वाले तकाजे और पाले से तबाह फसल से हताश ब्रिजीस नगर के शिवप्रसाद मेवाड़ा ने खेत...
More »ठंड से लाखों की सब्जियां बर्बाद
रांची। पूरा राज्य ठंड की चपेट में है। किसानों को तो ठंड में पसीने छूट रहे हैं। पाले का असर सब्जियों की फसल पर पड़ा है। आलू, पालक, टमाटर, फूलगोभी, बंधागोभी, मटर सब पर ठंड का असर दिख रहा है। सुबह में पूरी फसल पर ओस की बूंदों से ढंक जाती है। ज्यादातर स्थानों पर तो बर्फ की परत जम जाती है। इससे जिले में लाखों रुपए की फसल बर्बाद हुई है।...
More »