पटना जानवरों ने आपकी फसल को नुकसान पहुंचाया या उनके हमले में जान की क्षति हुई तो सरकार मुआवजा देगी। फसल नुकसान के लिए लागत या अधिकतम प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये की दर से मुआवजा मिलेगा। मौत या स्थायी अपंगता की स्थिति में एक लाख रुपये का मुआवजा। मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। कैबिनेट ने...
More »SEARCH RESULT
हाईटेक होंगे कृषि विज्ञान केन्द्र, सरकार करेगी समस्याओं का समाधान
पटना राज्य के सभी कृषि विज्ञान केन्द्र हाईटेक बनाये जायेंगे। इन्हें एक माडल केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा, जहां जिले भर के किसान आकर आदर्श खेती के नूमने देख सकेंगे। कृषि विज्ञान केन्द्रों पर अब किसान बीज भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए हर केन्द्र पर बीज गोदाम बनाने की योजना है। ये बातें मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र के परियोजना निदेशकों की बैठक में...
More »अब खरीफ फसल का भी होगा बीमा
नालागढ़ : कृषि विभाग विकास खंड नालागढ़ के कृषि विशेषज्ञ डा. डीआर ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय ने राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना को इस वर्ष से खरीफ फसल के बीमा के लिए भी भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह योजना भारतीय कृषि बीमा कंपनी समिति के माध्यम से लागू होगी। इस बीमा योजना के अंर्तगत मक्की, धान, आलू व अदरक की फसलों...
More »सस्ती दर पर उपलब्ध होगा हरा चारा
पटना समेकित कृषि विकास योजना की राशि से सरकार कृषि फार्म को हरा चारा उत्पादन केन्द्र के रूप में विकसित करेगी। इसके लिए प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होगी। इससे पौष्टिक व सस्ती दर पर हरा चारा उपलब्ध हो सकेगा। कृषि पैदावार बढ़ाने के लिए राज्य को जलवायु के आधार पर चार क्षेत्रों में विभाजित कर समेकित कृषि प्रणाली का माडल तैयार किया गया है। चारा केन्द्र पर डेढ़...
More »किसान-बागबान समृद्वि योजना में अव्वल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान बागबान समृद्धि योजना को कार्यांवित करने में बिलासपुर जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी डीसी नंदिता गुप्ता ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग के कार्यक्रम में दी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष जिले ने इस योजना के तहत ४७३ पॉलीहाउस का निर्माण करवाया है। इसमें किसानों को तीन करोड़ १२ लाख की सबसीडी दी गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि...
More »