झंझारपुर [मधुबनी, सुनील कुमार मिश्र]। अब अनुमंडल के लखनौर प्रखंड स्थित गांव हरभंगा में किसी का भी पांव थम जाएगा। कारण, जैविक ग्राम का सपना यहां साकार होने की ओर है। जैविक खेती से गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल रही है। यहां के सब्जी उत्पादक किसान सिर्फ जैविक खाद का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। 2011 तक पूरी तरह जैविक ग्राम बन जाने की उम्मीद पाले इस...
More »SEARCH RESULT
मिर्चपुर कांड की होगी न्यायिक जांच
पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने हिसार के गांव मिर्चपुर में हाल में हुई घटना की न्यायिक जांच करवाने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिर्चपुर में वाल्मीकि समुदाय के लोगों को पूरी सुरक्षा देने के लिए अनेक कदम उठाए जाएंगे। हिसार के उपायुक्त की अध्यक्षता में एक शांति समिति के गठन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली वाल्मीकि समाज के दो सदस्य भी शामिल होंगे।...
More »अंतरराष्ट्रीय कृषि संस्थान बनाने की कवायद
पानीपत। कृषि निदेशालय ने हरित क्रांति के जनक डा. नारमन बोरलाग की याद में प्रदेश में एक अंतरराष्ट्रीय संस्थान बनाने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि इस संस्थान के लिए दूसरे प्रदेश भी दावेदारी जता रहे हैं। चंडीगढ़, दिल्ली व हिसार से आई आला अधिकारियों की टीम ने पानीपत के छाजपुर खुर्द, कवी और धर्मगढ़ गांव में अंतरराष्ट्रीय संस्थान बनाने के लिए जगह का मुआयना किया है। संस्थान के निर्माण के लिए धनराशि मैक्सिको से...
More »पंजाब पुकारे, आ रे..आ रे..आ रे..
लुधियाना [अरविंद श्रीवास्तव/श्रीधर राजू]। बठिंडा रेलवे स्टेशन। रात साढ़े दस बजे का समय। अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकती है। स्टेशन पर पहले से तैयार जमींदार ट्रेन की ओर लपकते हैं। सिर पर बक्सा और हाथ में थैला लिए उतरते लोगों को वे घेर लेते हैं। कशमकश चलती है कि कौन कितने लोगों को पटाता है। यह नजारा इन दिनों पंजाब में हर स्टेशन पर शुरू हो गया है। ...
More »महिला श्रमिकों की पीड़ा
नई दिल्ली [प्रदीप कुमार मील]। एक अनुमान के मुताबिक विश्व के कुल काम के घटों में से महिलाएं दो तिहाई घटे काम करती हैं, लेकिन वह केवल 10 फीसदी आय ही अर्जित करती हैं और विश्व की केवल एक फीसदी संपत्ति की ही मालकिन हैं। भारतीय संदर्भ में महिला श्रम या श्रम में महिलाओं की भागीदारी पर बात करते समय पिछले कुछ वर्षो में तीन विषेष तथ्य सामनें आतें...
More »