नई दिल्ली, जागरण संवाददाता : पुरानी दिल्ली के हौजकाजी इलाके के राजकीय माध्यमिक कन्या विद्यालय में बृहस्पतिवार को दूषित मिड-डे मील खाने से करीब 50 छात्राएं बीमार पड़ गईं। स्थानीय लोगों व पुलिस ने आनन-फानन में सभी को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने 29 छात्राओं को ग्लूकोज चढ़ाया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुंट्टी दे दी गई। देर शाम तक छात्राओं की स्थिति में सुधार आने पर सभी को...
More »SEARCH RESULT
अपने देश में कोई मध्यवर्ग ही नहीं!
नई दिल्ली। अपने देश के जिस मध्यवर्ग को केंद्र में रखकर देसी-विदेशी कंपनियां अपने माल की बिक्री की रणनीति बनाती आई हैं, उसका अस्तित्व ही नहीं है। जिस मध्यवर्ग को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है और जो बड़े-बड़े बदलावों का माध्यम बनता रहा है, उसे अपने देश में ढूंढ़ना बेकार है। भारत जैसे विकासशील देशों में मध्यवर्ग के लिए गढ़ी गई नई अंतरराष्ट्रीय परिभाषा के आधार पर यह...
More »धान व गेहूं की नई किस्मों का विकास
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को बताया कि भारतीय कृषि वैज्ञानिकों ने अधिक पैदावार वाली धान एवं गेहूं की नई किस्मों का विकास किया है। लोकसभा में देवजी एम पटेल एवं पकौड़ी लाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में कृषि, उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री प्रो के वी थामस ने बताया कि भारतीय वैज्ञानिकों ने अधिक पैदावार देने वाली धान की 900 किस्में और गेहूं की 372 किस्मों का विकास...
More »बीपीएल को 35 किलो की दर से खाद्यान्न आवंटन
नई दिल्ली। देश में 2.43 करोड़ अंत्योदय अन्न योजना परिवारों सहित 6.52 करोड़ गरीबी रेखा के नीचे [बीपीएल] के परिवारों की स्वीकृत संख्या के लिए खाद्यान्नों का आवंटन 35 किलो प्रति परिवार प्रति माह की दर पर किया जा रहा है। कृषि राज्य मंत्री के वी थामस ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्यों और संघशासित क्षेत्रों को खाद्यान्नों का आवंटन करने के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग...
More »महंगी गैस खपाना चाहती है सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने कुप्रबंधन की नजीर फिर पेश की है। विदेश से आयात की गई महंगी गैस खपाने के लिए वह सस्ती घरेलू गैस की बलि देना चाहती है। इसी बाबत उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज से केजी बेसिन के डी6 ब्लाक का गैस उत्पादन घटाने को कहा था। लेकिन मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने यह मांग ठुकरा दी है। इस ब्लाक क्षेत्र में उत्पादित गैस आयातित के मुकाबले कहीं सस्ती है। ...
More »