सलूणी : ग्लोबल वार्मिग के असर के चलते प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान के कारण विकास खंड सलूणी के बागवानों को सेब की उपज को लेकर चिंता सताने लगी है। उपमंडल सलूणी के बागबानों को चिंता सता रही है कि जिस प्रकार ग्लोबल वार्मिग के असर के चलते विगत वर्ष सेब की उपज के लिए 7 डिग्री से नीचे का तापमान पूर्ण नहीं हो पाया था और सेब की पैदावार कम हुई थी। उसी प्रकार...
More »SEARCH RESULT
आधुनिक तकनीक से लैस होंगे देश के 725 डाकघर
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र : केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि देश में ऐरो प्रोजेक्ट के तहत अगले वित्त वर्ष में 725 डाकघरों को आधुनिक तकनीकी से लैस करने की योजना है। इसमें अजमेर जिले के 23 डाकघर हैं। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री शुक्रवार को अजमेर जिले के किशनगढ़ में ऐरो प्रोजेक्ट के तहत एक लाख की अधिक लागत से आधुनिकीकृत किशनगढ़ सिटी डाकघर के लोकर्पण समारोह को संबोधित कर...
More »हौसले के हथौड़े से टूटे पहाड़
कोडरमा। झरखी-विशनपुर गांव के लोगों ने हौसले के हथौड़े से पहाड़ों का सीना चाक कर अपना रास्ता बना लिया। जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने जब फरियाद नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने स्वयं सड़क बनाने का बीड़ा उठाया और उनके अदम्य साहस के आगे जंगल-पहाड़ सभी नतमस्तक हो गए। दुर्गम पहाड़ों-जंगलों के बीच से झरखी से जरगा तक करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क का 70 प्रतिशत काम चार महीनों में पूरा कर लिया है। करीब पांच किमी...
More »आशा किरण होम में मौत की न्यायिक जांच हो
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो : प्रतिपक्ष के नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने आशा किरण होम में हो रही मौत पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस तरह के मामलों की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। प्रो. मल्होत्रा ने कहा कि मंद बुद्धि वाले लोगों के लिए संचालित आशा किरण होम में मौत होने से वहां रहने वालों के परिजनों में दहशत है। आशा किरण होम में हर साल लगभग 30...
More »इन सुदामाओं के कृष्ण कहां
इलाहाबाद । परंपरा और संस्कृति का चंदन माथे पर लगाए प्रदेश के न जाने कितने लोक कलाकार सुदामा बनने के कगार पर पहुंच गये हैं। गांव में बसे होने के कारण इन सुदामाओं पर अभी सरकार की नजर नहीं पड़ी है। जिस कारण कई लोक कलाएं लुप्त होने की स्थित में हैं। देश में फिल्मों को प्रोत्साहन देने वाली नौटंकी कला का भी कुछ यही हाल है। पवारा और करिंगा जैसी कलाएं एक पीढ़ी के...
More »