पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों में से एक बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर बैंकों ने स्पीड ब्रेकर लगा दिया है. छात्र-छात्राओं के आवेदन तो आ रहे हैं, लेकिन उस गति से उन्हें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. अब तक 16,589 आवेदन आने के बाद थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन में 5353 अभ्यर्थियों का सत्यापन (वेरिफाइ) किया गया, लेकिन 2187 छात्र-छात्राओं को ही...
More »SEARCH RESULT
जनसंख्या नियंत्रण की चुनौती-- बालमुकुंद ओझा
आज विश्व की जनसंख्या सात अरब से ज्यादा है। अकेले भारत की जनसंख्या सवा अरब से अधिक है। भारत विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। आजादी के समय भारत की जनसंख्या तैंतीस करोड़ थी, जो आज चार गुना तक बढ़ गई है। परिवार नियोजन के कमजोर तरीकों, अशिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के अभाव, अंधविश्वास और विकासात्मक असंतुलन के चलते आबादी तेजी से बढ़ी है। संभावना है...
More »सुलगते दार्जिलिंग की राजनीति-- हरिराम पांडेय
पर्यटन के लिए विख्यात दार्जिलिंग में चार दशक पुराना गोरखा आंदोलन फिर से भड़क उठा है। भाषा के नाम पर एक पखवाड़े से चल रहा यह आंदोलन दबने का नाम नहीं ले रहा। दबाने के सरकारी प्रयास आग में घी का काम कर रहे हैं। इस इलाके की सबसे बड़ी पार्टी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा नेपाली भाषियों के लिए अलग राज्य की मांग कर रही है। इस आंदोलन से उत्तर बंगाल...
More »बागबाहरा में कर्ज से परेशान आदिवासी किसान ने लगाई फांसी
महासमुंद। महासमुंद जिला मुख्यालय से 53 किमी दूर बागबाहरा ब्लॉक के मोखा में किसान मंथिर सिंह ध्रुव ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन इसकी वजह 5-6 लाख रुपए के कर्ज को बता रहे हैं, जबकि तहसीलदार इस बात से इनकार कर रहे हैं। पखवाड़ेभर में प्रदेश में किसान की खुदकुशी का यह तीसरा मामला है। इससे पहले राजनांदगांव, कवर्धा और दुर्ग जिले में 3 किसानों ने खुदकुशी...
More »जैविक खेती की मौन क्रांति-- बाबा मायाराम
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक छोटा सा कस्बा है गनियारी। यहां का जन स्वास्थ्य सहयोग अस्पताल है जहां बीमारी के इलाज के साथ उसकी रोकथाम पर जोर दिया जाता है। स्वस्थ रहने के लिए लोगों को अच्छा भोजन मिले इसके लिए कृषि कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बिलासपुर जिले के कई गाँवों में किसान जैविक खेती से धान पैदावार बढ़ा रहे हैं। जब वर्ष 2000 में जन स्वास्थ्य सहयोग...
More »